बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया के स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
मोहल्ला पाठशाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया के बच्चों के जवाब को सुनकर मनोज कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी हुए प्रसन्न
बस्ती। खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ मनोज कुमार सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया के मोहल्ला पाठशाला का निरीक्षण किया।बच्चों से प्रश्न पूछा और कॉपियों को जांचा और बच्चों के जवाब से संतुष्ट हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया के एक्टिविटी रूम और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया तथा साथ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया में पंचवटी वृक्षारोपण किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरिया के एक्टिविटी रूम तथा स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा इस विकासखंड में यह विद्यालय जहां स्मार्ट क्लास, एक्टिविटी रूम ,ई पाठशाला का प्रभावी क्रियान्वयन ,कम्युनिटी मोटिवेशन किया जा रहा है जो सराहनीय है और और मॉडल विद्यालय बनने की दिशा में अग्रसर है साथ में यह विद्यालय एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव का है जिन्होंने समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ सहयोग से मॉडल विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित हैं यहां के समर्पित स्टाफ विद्यालय में इस संक्रमण काल में भी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से और ई पाठशाला के माध्यम से जोड़े हुए हैं एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ नवाचारी हैं और निरंतर नित नए प्रयोग से बच्चों को जोड़ें रखते हैं विगत दिनों में मैथ्स ओलंपियाड साइंस ओलंपियाड पोएट्री हंट कंपटीशन कला प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक्स्पोज़र विजिट आयोजित की गई थी जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और उत्कृष्ट स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया था। मोहल्ला पाठशाला के दौरान विनय कुमार वर्मा गणित अध्यापक बच्चों को पढ़ाते हुए मिले और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रश्नों का जवाब दिया। आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी ओम प्रकाश शुक्ला प्रधानाध्यापक विवेक वर्मा विज्ञान ने बताया कि अध्ययनरत बच्चों को गृह कार्य भी दिया जाता है और विभिन्न गतिविधियां जैसे यूट्यूब पर विभागीय शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिंक को शेयर किया जाता है और बच्चे उसको देखते हैं और मोहल्ला पाठशाला में उसे विस्तार से बताया भी जाता है। अध्यापक सौरभ मिश्रा सामाजिक विज्ञान, अनुदेशिका सुधा शर्मा और संगीता देवी मोहल्ला पाठशाला में संलग्न रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शुक्ला, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव,विवेक वर्मा, विनय वर्मा, सौरभ मिश्रा, सुधा शर्मा,संगीता देवी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया।


