पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कप्तानगंज,बस्ती। जिले के कप्तानगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चलें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नउवागाडा निवासी दिलीप वर्मा (26) पुत्र गिरधारी वर्मा को पुलिस ने 338 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है,पुलिस द्वारा इस संदर्भ में कप्तानगंज थाने पर मु0अ0स0 159/21 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 नरायन लाल श्रीवास्तव,हे0का0 श्याम नरायन राय,का0 राहुल सिंह,का0 अर्जुन यादव शामिल रहे।

