बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आयोजन
यूपी,बस्ती। जिले के बनकटी ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान महादेवा विधायक रवि सोनकर द्वारा नि:शुल्क डेक्स व बेंच का उद्घाटन भी किया गया। उदघाटन के अवसर पर न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक के 12 विघालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 3 प्रतिभागी छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम डॉo अनिल कुमार मौर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात खेल निर्णायक व व्यायाम शिक्षक राम अक्षैवर चौधरी, अतुल कृष्ण राज, विनोद कुमार, राजीव कुमार, सुनीता चौधरी, नीलम चौधरी द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने बच्चों को शपथ भी दिलाई। पूर्व माध्यमिक संवर्ग कबड्डी में देवमी प्रथम, बालक बालिका संबर्ग में पूर्व माध्यमिक थाल्हापार द्वितीय, 100 मीटर, 200 मीटर और लम्बीकूद में अफजल देवमी प्रथम रहकर चैम्पियन रहें। बालिका सवर्ग मे देवमी की प्रिया 100 मीटर, 200 मीटर और लम्बी कूद में प्रथम रह कर बालिका संवर्ग मे चैंपियन रही। प्राथमिक में देवमी के इरशाद 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर में प्रथम रह कर बालक वर्ग मे चैम्पियन रहें।
कार्यक्रम में महादेवा विधायक विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख बनकटी मेवाती देवी, रघुनाथ सिंह पूर्व प्रमुख व प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी बनकटी डॉo विवेक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता त्रिपाठी, बनकटी प्रधान संघ के अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पाण्डेय, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, व्यायाम शिक्षक राम अक्षैवर चौधरी, रेफरी अतुल कृष्ण राज, राम सहाय तथा विनोद कुमार द्वारा विधायक रवि सोनकर द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कराय गया। तत्पश्चात खेल शुरू कराया गया। वहीं इस दौरान विधायक रवि सोनकर द्वारा डेस्क वेन्च का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति देकर सम्मानित किया तथा कैप व बैच लगाया गया। विधायक रवि सोनकर ने विद्यालय के छात्र अभिषेक तथा शैलेंद्र को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने कहा की सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा और पढ़ाई के लिए हर प्रकार की मदद मुहैया करा रही है खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक का लगन और प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभय सिंह यादव, अनुपम मिश्र, अतुल कृष्ण राज, विनोद कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, विनय शंकर पान्डेय, ऋषभ मिश्र, सुनीता चौधरी, सुनीता यादव, बालेन्द्र, विनय कुमार शर्मा, राम अक्षैवर चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, चंद्रशेखर, मारूफ खान, बृजेश गुप्ता सहित अभिभावक गण, ग्राम प्रधान सभासद, शिक्षक उपस्थित रहे।
