पैकोलिया पुलिस ने गोतस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर उस्का गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 पैकोलिया पुलिस ने गोतस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर  उस्का गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल


बता दे पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिया ने गो तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर थाना क्षेत्र के उस्का गांव से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। मामले को लेकर  थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार ने बताया कि 18 तारीख को रात में डायल 112 पर सूचना मिली थी कि उसका गांव में सड़क किनारे बगीचे में कुछ गोवंश को पेड़ से बांधकर अज्ञात लोगों द्वारा रखा गया है सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा पशुओं को मुक्त कराते हुए गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें भी लगा दी थी, वहीं मामले में वांछित दोनों अभियुक्तों को आज पुलिस ने उसका गांव से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.