सम्पूर्ण टीकाकरण से मिलती है 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा

 सम्पूर्ण टीकाकरण से मिलती है 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा

- जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सम्पूर्ण टीकाकरण से बच्चों को एक दर्जन बीमारियों से सुरक्षा कवच मिलता है। सभी सरकारी अस्पताल व सब सेंटर पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जन्म से लेकर पांच साल तक बच्चों को सभी टीके अवश्य लवाएं लगवाएं। टीकाकरण से जेई, पोलियो, टीबी  जैसी गम्भीर बीमारियों से बच्चे सुरक्षित रहते हैं। यह बातें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कहीं। 

उन्होंने बताया कि 13 मार्च से जिले में विशेष टीकाकरण (स्पेशल आरआई) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन बच्चों का टीकाकरण छूट गया है, उन्हें ड्यू लिस्ट के अनुसार आच्छादित किया जा रहा है। जिन बच्चों को किसी कारण से टीका नहीं लगा है, उनके अभिभावकों को चाहिए कि वह नजदीकी सत्र स्थल पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।  वर्ष 2023 में मिजिल्स-रूबेला का देश से उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए नियमित टीकाकरण के प्रति सभी की सजगता जरूरी है। 

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा  नियमित टीकाकरण कार्यक्रम कुछ प्रभावित हुआ था। इस कार्यक्रम में  जिन बच्चों का जो टीका लगना शेष रह गया है, उसे अभियान में लगाया जा रहा है। बच्चों में होने वाले विभिन्न संक्रमण, गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव व बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए बच्चों को  टीका लगाया जा रहा है। 

नगरीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसी सत्र में छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार सत्र की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. सुधांशु द्विवेदी, एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ. विकास, हरेंद्र मिश्रा, अब्दुल वारिस, मो. इजराईल, वेदांती त्रिपाठी ,  और प्रवेश आदि मौजूद रहे।  

अभिभावक  भी निभाएं जिम्मेदारी-

- विशेष टीकाकरण सत्र की तिथि व स्थान की जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम या क्षेत्र की आशा/आंगनबाड़ी कार्यकत्री से लें। 

- आपके दो साल तक के बच्चे का कोई टीका छूट गया है तो टीकाकरण सत्र पर ले जाकर उसे जरूर लगवाएं। 

- टीकाकरण सत्र पर साथ में बच्चे का टीकाकरण कार्ड मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं। 

- अगर वैक्सीन से संबंधित आपको किसी तरह की शंका है तो क्षेत्र की आशा/एएनएम, या मेडिकल आफिसर से उनकी राय जरूर लें।

टीकाकरण के बाद इन बातों का रखे ख्याल-

- टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक टीकाकरण सत्र स्थल पर ही रुकें। 

- टीकाकरण कार्ड पर लगाए गए टीके को जरूर चढ़वाएं। 

- लगाया गया टीका किस बीमारी से बचाव से सम्बंधित है, उसके बारे में जानकारी एएनएम से लें।

- एएनएम से अगले टीकाकरण के सम्बंध में भी जानकारी लें। 

- टीका लगने के बाद अगर बुखार, दर्द या अन्य लक्षण दिखें तो तत्काल क्षेत्र की आशा कार्यकत्री/एएनएम से संपर्क करें। आवश्यक हो तो अस्पताल में दिखाएं। 

- टीकाकरण कार्ड हमेंशा संभाल कर रखें, यह बच्चे के स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी के लिए जरूरी है। 

इन बीमारियों से होगा बचाव-

पोलियो, काली खांसी, गला घोंटू, मिजिल्स, रूबेला, टीबी, डिप्थीरिया, निमोनिया, हेपेटाईिटस बी, जापानी इंसेफ्लाईिटस, पेचिश, टिटनेस

नौ माह से लगवा रहे हैं सभी टीके

शहर के बेलवाडाड़ी निवासी अब्दुर्रहमान अपने नौ माह के बच्चे मो. हमजा को जिला महिला अस्पताल में एमआर-प्रथम का टीका लगवाने के लिए गुरूवार को आए थे । उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म एक निजी अस्पताल में हुआ लेकिन उन्होंने सभी टीके सरकारी अस्पताल में लगावाया है। बच्चे को सबसे पहले 13 जून को बीसीजी का टीका लगा था। अब तक पेंटा के तीन डोज लग चुके हैं। कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। साऊंघाट ब्लॉक के नरियांव निवासी इमरान खान ने बताया कि वह पांच माह की बच्ची यनीरा को पेंटा थर्ड का टीका  लगवाने आएं हैं। सरकारी अस्प्ताल में सभी टीके लगवाएं हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.