पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास गांव में चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर के साथ लगभग 50 हजार की नकदी पर हाथ किया साफ

 पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास गांव में चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर के साथ लगभग 50 हजार की नकदी पर हाथ किया साफ



 आपको बता दें कि बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास में एक परिवार जो कप्तानगंज में जलसे में शामिल होने गया था जब वह सुबह अपने घर जलसे से वापस पहुंचा तो उसके होश उड़ गए ।उसने देखा कि उसके घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं घर में जगह-जगह सामान बिखरा पड़ा है ।अलमारी और बक्से का ताला भी टूटा है ।जब लोगों ने घर की तलाशी ली तो उन्होंने पाया कि घर में रखें लाखों के जेवर और लगभग 50 हजार रुपए के गहने भी गायब थे ।जिसकी सूचना तत्काल परिवार के लोगों ने पुलिस को दिया और पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.