बस्ती: कप्तानगंज पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 बस्ती: 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में थाना प्रभारी कप्तानगंज रोहित उपाध्याय को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कप्तानगंज थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने रजनीश तिवारी पुत्र राम बहादुर तिवारी उम्र करीब 28 वर्ष निवासी फर्दापुर थाना हरैया को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुवारी गांव मोड़ के पास से 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कप्तानगंज में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय,उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जावेद खान, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, कांस्टेबल अरविंद गुप्ता का नाम शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.