-कोविड अस्पताल इलाज के लिए मिले पूरी तरह तैयार
- कोरोना के केस बढ़ने के साथ इलाज की शुरू हुई तैयारियां
- मेडिकल कॉलेज व कोविड के चार लेवल-वन अस्पतलों में हुई मॉकड्रिल
बस्ती। कोविड का लेवल-टू अस्पताल मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली व जिले की चार सीएचसी में बने कोविड के लेवल-वन अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रिल की गई। सभी अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार मिले। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सभी अस्पतालों में नोडल ऑफिसरों की मौजूदगी में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। जिले में वर्तमान में कोविड के नौ एक्टिव केस हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।
सीएचसी मरवटिया में एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन, सीएचसी मुंडेरवा में एसीएमओ डॉ. एएन त्रिगुण, सीएचसी भानपुर में डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व सीएचसी दुबौलिया में डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह की मौजूदगी में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
मेडिकल कॉलेज
बीएसएल लैब- 1
ऑक्सीजन प्लांट- 3
- वेंटीलेटर- 150
- ऑक्सीजनयुक्त बेड- 200
- कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की संख्या- 350
बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर-740
छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर- 170
ऑक्सीजन कंसनट्रेटर- 35
सीएमओ के अधीन व्यवस्था
- ऑक्सीजन कंसनट्रेटर 10 ली- 224
- ऑक्सीजन कंसनट्रेटर 5 ली- 169
- ऑक्सीजन सिलेंडर बी टाइप- 200
- ऑक्सीजन सिलेंडर डी टाइप- 83
- सक्शन मशीन- 26
- सेंट्रीफ्यूज मशीन-22
- वेंटीलेटर- 2
- बाईपैप- 2
- मल्टी पैरामॉनीटर- 16
- पल्स ऑक्सीमीटर- 200
- इंफ्रारेड थर्मामीटर- 200
ऑक्सीजन प्लांट (हर्रैया में) - 1
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट-1
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- घर से बाहर हमेंशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
- कार्यालय, बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- हाथों को नियमित रूप से धोते रहें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
- खांसी, जुकाम, बुखार व सांस फूलने की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
- किसी भी दशा में झोलाछाप के चक्कर में न पड़ें।
कंट्रोल रूम का नंबर- 05542-245672




