श्रीराम मैरिज हॉल गोरखपुर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित

 श्रीराम मैरिज हॉल गोरखपुर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित


(जितेंद्र श्रीवास्तव)
गोरखपुर। श्रीराम मैरिज हॉल गोरखपुर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि विनोद कुमार राजभर राष्ट्रीय सचिव रहे। बैठक में नगर निगम चुनाव पर विधिवत चर्चा की गई साथ में लोकसभा चुनाव 2024 की भी रणनीति बनाई गई।

 इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि रामानंद बौद्ध, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल कोऑर्डिनेटर गोरखपुर साथ में प्रदेश प्रमुख महासचिव महिला मंच सुनीता राजभर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा एवं श्री बाल गोविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष बस्ती तथा गोरखपुर एवं मंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.