जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड का चुनाव सम्पन्न, पवन कसौधन अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष बने

जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड का चुनाव सम्पन्न

पवन कसौधन अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष बने

बस्ती। मंगलवार को जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बस्ती के प्रबन्ध कमेटी का चुनाव पाण्डेय बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अजय सिंह की देख रेख में सभी पदों पर   निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष, राम शंकर यादव  प्रतिनिधि यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ और अजय दूबे      प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन, मनमोहन तिवारी प्रतिनिधि श्रम निर्माण संघ उत्तर प्रदेश चुने गये। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मनोज कुमार पाठक निदेशक नामित किये गये।


चुनाव अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के चुनाव में पदाधिकारियों के साथ ही सुनील कुमार यादव, अजय दूबे, पवन कसौधन, गीता गुप्ता, सीता यादव, अखिलेशमती उपाध्याय, बाबूराम सिंह, उर्मिला यादव, विनोद कुमार, विन्दूमती, मनमोहन तिवारी, रेनू सिंह, शिवकुमार गुप्ता डायरेक्टर चुने गये और उन्होने परस्पर सहमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया।

निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  पदाधिकारियों के चयन पर सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, राम चरन चौधरी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, दिवाकर मिश्र के साथ ही अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.