IAS Transfer: बस्ती डीएम प्रियंका निरंजन सहित प्रदेश 12 IAS का ट्रांसफर रामपुर, कानपुर देहात समेत 6 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी.

बस्ती डीएम प्रियंका निरंजन सहित प्रदेश 12 IAS का ट्रांसफर रामपुर, कानपुर देहात समेत 6 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी..

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कुल 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। सुबह 3 और रात में अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।


प्रियंका निरंजन (IAS 2013) DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया गया है। 

रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया है। 

अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया गया है।

प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM बनाकर भेजा गया है।

पहले शुक्रवार सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया।

IAS आलोक सिंह (IAS Alok Singh) को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.