अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

बस्ती। जिले में थाना दुबौलिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध 12 बोर देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की चार मोटरसाइकिल और घरेलू सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपनारायण यादव उर्फ दीपू यादव (35), रामकृपाल यादव उर्फ लराहे (25) और रियाज अली (22) शामिल हैं। पुलिस ने भिउरा नहर पुलिया के पास इन्हें दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद सामान प्राथमिक विद्यालय मझियार से चुराया गया था।

बरामद सामान में चार मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, सोलर पैनल, बर्तन और अन्य घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। दीपनारायण यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। रामकृपाल यादव और रियाज अली पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना दुबौलिया पुलिस, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, सर्विलांस टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट

*जनपद बस्ती*

*दिनांक-10.02.2025*


*थाना दुबौलिया पुलिस, एसओजी टीम बस्ती व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी की चार अदद मोटर साइकिल व चोरी के घरेलू वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया-*

   पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी/ हर्रैया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जितेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम,प्रभारी एसओजी श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान भिउरा नहर पुलिया से1. दीपनारायण यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष 2.रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष 3.रियाज अली पुत्र बुनियाद अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष को 02 अदद मोटर साइकिल व एक अदद तमंचा तथा एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटर साइकिल व बर्तन सिलेन्डर व सोलर पैनल आदि सामान बरामद किया गया। बरामद सामान के सम्बन्ध मे पूछने पर पकड़े गये तीनो अभियुक्तों ने बताया की यह सब सामान हमलोगों द्वारा प्राईमरी स्कूल मझियार से चोरी किया गया था। जिसमे गेहू चावल भी था लेकिन हमलोग बेचकर खर्च कर दिये। उक्त स्कूल की चोरी के सम्बन्ध मे थाना दुबौलिया पर मु0अ0स0 23/2025 धारा 331(4) ,305 BNS पजीकृत है उसी मुकदमे से सम्बंधित चोरी गया माल है । 

 गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 25/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–* 

1. दीपनारायण यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष।

2.रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष।

3.रियाज अली पुत्र बुनियाद अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष।    


*बरामदगी का विवरण-* 

1.मोटर साइकिल UP45Y2960 साइन

2. मोटर साइकिल संख्या UP51R9973

3. मोटर साइकिल संख्या UP51AD8794 (चोरी की)

4. मोटर साइकिल संख्या UP51Q8805 (चोरी की)

5. एक अदद कुकर हाकिंस कम्पनी का 08 लीटर

6.बीस अदद गोल खाने दार स्टील की थाली

7. तीन अदद भगौना एल्युमियम

8. एक अदद गैस सिलेन्डर इण्डेन 9. एक अदद स्टील बाल्टी 10. एक अदद लोहे की कढ़ाई 11. सोलह अदद छोटे बड़े स्टील गिलास 12.बारह अदद स्टील का चम्मच 13. एक अदद स्टील कल्छुल 14. एक अदद स्टील का पल्टा 15. एक अदद स्टील का झविया 16. एक अदद लोहे का तबा 17. एक अदद स्टील का गिलास स्टैण्ड 18. एक अदद चिमटा 19. एक अदद घरेलू चाकू 20. पांच अदद सोलर पैनल (LIVE GUARD कम्पनी का 1000 वाट सीरियल नं01335LGGS2C06723, एक अदद, RITIKA कम्पनी का 60 वाट का एक अदद, IEC कम्पनी का 60 वाट का एक अदद, तथा दो अदद छोटा सोलर पैनल)


*अभियुक्त दीपनारायण यादव का आपराधिक इतिहास-* 

1.मु0अ0 सँ0-525/07 धारा 457/380/411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

2.मु0अ0 सँ0-543/07 धारा 457/380/411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

3.मु0अ0 सँ0- 704/07 धारा 401 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

4. मु0अ0 सँ0-706/07 धारा 41/109 CRPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

5.मु0अ0 सँ0- 707/07 धारा 41/411/413 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

6.मु0अ0 सँ0-711/07 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

7.मु0अ0 सँ0-159/2010 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबौलिया, बस्ती।

8.मु0अ0 सँ0-1123/10 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कप्तानगंज, बस्ती।

9.मु0अ0 सँ0-494/10 धारा 379/411 IPC थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या।

10.मु0अ0 सँ0-628/12 धारा 41/411/413/419/420/353 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

11. मु0अ0 सँ0-898/12 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

12.मु0अ0 सँ0-1357/12 धारा 379 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

13. मु0अ0 सँ0- 520/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

14. NILL/14 धारा 41/411/413/414 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

15. मु0अ0 सँ0-58/19 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

16. मु0अ0 सँ0-208/19 धारा 379/411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

17. मु0अ0 सँ0-209/19 धारा 419,420,467,471,411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

18. मु0अ0 सँ0-155/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

19. मु0अ0 सँ0- 229/2023 धारा 411, 419, 467, 468, 471 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


*अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ लराहे का आपराधिक इतिहास -*

1. मु0अ0सँ0- 181/2020 धारा 41, 411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


*रियाज अली का आपराधिक इतिहास -*

1.मु0अ0 सँ0-71/2023 धारा 427, 504, 506 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

2. मु0अ0 सँ0- 298/2021 धारा 376 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-* 

1.थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।

2. SOG प्रभारी श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती।

3. उ0नि0 शशिकान्त प्रभारी सर्विलांस जनपद बस्ती।

4.व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

5. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

6. हे0का0 सलमान खान, का0 राजीव रंजन, का0 शिवम सिंह, का0 अरुण यादव, का0 हरेन्द्र यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

7. हे0का0रमेश यादव, हे0का0 इरसाद खान, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अभय उपाध्याय , का0 शिवम यादव, का0 चन्दन कुमार SOG टीम जनपद बस्ती।

8. हे0 कां0 सत्येन्द्र सिंह, हे0कां0 देवेश यादव, कां0 सन्तोष यादव सर्विलांस टीम बस्ती।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.