दुबौलिया के खुशहालगंज में गन्ना लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला


दुबौलिया के खुशहालगंज में गन्ना लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला — सभी सुरक्षित

(आनंदधर द्विवेदी)

बस्ती। जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालगंज में बुधवार को एक गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गन्ना लेकर जा रहा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसा काफी तेज था, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक समेत सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग बाधित हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मार्ग को सुचारु कराया। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर फैले गन्ने को हटाने का कार्य भी शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.